- Advertisement -
उनकी महक ने दिल के गुंचे खिला दिए नात लिरिक्स इन हिंदी Unki Mahek Ne Dil Ke lyrics In Hindi unki mehek ne dil ke ghunche khila diye lyrics in urdu Hindi
Unki Mahek Ne Dil Ke Lyrics
नात लिरिक्स | उनकी महक ने दिल के गुंचे खिला दिए |
---|---|
नात शायर | इमाम अहमद रज़ा ख़ान |
LANGAUGE | HINDI, ENGLISH, URDU |
Vidio | WATCH HERE |
NA | |
केटेगरी | नात शरीफ लिरिक्स |
MP3 |
उनकी महक ने दिल के गुंचे खिला दिए लिरिक्स
- उन की महक ने दिल के ग़ुंचे खिला दिये हैं
- जिस राह चल गए हैं कूचे बसा दिये हैं
- जब आ गई हैं जोश-ए-रहमत पे उन की आँखें
- जलते बुझा दिये हैं, रोते हँसा दिये हैं
- इक दिल हमारा क्या है, आज़ार इस का कितना
- तुम ने तो चलते फिरते मुर्दे जिला दिये हैं
- उन के निसार कोई कैसे ही रंज में हो
- जब याद आ गए हैं, सब ग़म भुला दिये हैं
- हम से फ़क़ीर भी अब फेरी को उठते होंगे
- अब तो ग़नी के दर पर बिस्तर जमा दिये हैं
- असरा में गुज़रे जिस दम बेड़े पे क़ुदसियों के
- होने लगी सलामी, परचम झुका दिये हैं
- आने दो या डुबो दो अब तो तुम्हारी जानिब
- कश्ती तुम्हीं पे छोड़ी लंगर उठा दिये हैं
- दूल्हा से इतना कह दो, प्यारे !
- सुवारी रोको मुश्किल में हैं बराती, पुर-ख़ार बादिये हैं
- अल्लाह क्या जहन्नम अब भी न सर्द होगा
- रो रो के मुस्तफ़ा ने दरिया बहा दिये हैं
- मेरे करीम से गर क़तरा किसी ने माँगा
- दरिया बहा दिये हैं, दुर्र-बे-बहा दिये हैं
- मुल्क-ए-सुख़न की शाही तुम को, रज़ा
- मुसल्लम जिस सम्त आ गए हो सिक्के बिठा दिये हैं
- Advertisement -