- Advertisement -
उनका मांगता हूं जो मांगता नहीं होने देते Unka Mangta hu Jo Mangta Nahi Hone Dete Naat Lyrics in Hindi: नात शरीफ, नात ए पाक के आशिको के लिए एक और नात ए पाक शरीफ उनका मांगता हूं जो मांगता” लेकर हाजिर है
नात ए पाक उनका मांगता हूं जो मांगता नहीं होने देते
नात ए पाक | उनका मांगता हूं जो मांगता नहीं होने देते |
---|---|
शायर | तन्वीरुल्लाह शाकिर |
नात-ख़्वाँ | हाफ़िज़ ताहिर क़ादरी, ग़ुलाम मुस्तफ़ा क़ादरी, क़ारी शाहिद महमूद |
MP3 | अपडेट किया जा रहा |
पीडीऍफ़ | अपडेट किया जा रहा |
डाउनलोड | अपडेट किया जा रहा |
क्रेडिट | InHindiLive.com |
पोस्ट तारीख | 11/09/2022 |
पोस्ट अपडेट | 11/09/2022 |
अन्य नात शरीफ | तू कुजा मन कुजा हिंदी में नात ए पाक |
उनका मांगता हूं जो मांगता नहीं होने देते नात शरीफ
- उन का मँगता हूँ, जो मँगता नहीं होने देते
- ये हवाले मुझे रुस्वा नहीं होने देते
- उन का मँगता हूँ, जो मँगता नहीं होने देते
- मेरे हर ‘ऐब की करते हैं वो पर्दा-पोशी
- मेरे जुर्मों का तमाशा नहीं होने देते
- उन का मँगता हूँ, जो मँगता नहीं होने देते
- अपने मँगतों की वो फ़ेहरिस्त में रखते हैं सदा
- मुझ को मोहताज किसी का नहीं होने देते
- उन का मँगता हूँ, जो मँगता नहीं होने देते
- है ये ईमान कि आएँगे लहद में मेरी
- अपने मँगतों को वो तन्हा नहीं होने देते
- उन का मँगता हूँ, जो मँगता नहीं होने देते
- ना’त पढ़ता हूँ तो आती है महक तयबा की
- मेरे लहजे को वो मैला नहीं होने देते
- उन का मँगता हूँ, जो मँगता नहीं होने देते
- आप की याद से रहती है नमी आँखों में
- मेरे दरियाओं को सहरा नहीं होने देते
- उन का मँगता हूँ, जो मँगता नहीं होने देते
- हुक्म करते हैं तो मिलते हैं ये मक़्ते, शाकिर
- आप न चाहें तो मतला’ नहीं होने देते
- Advertisement -