- Advertisement -
ईद मिलाद उन नबी नात शरीफ Eid Milad Un Nabi Naat Sharif lyrics In Hindi: नाजरीन ईद ए मिलाद उन नबी 2022 की आमद होने वाली है ऐसे में हजरत मुहम्मद ﷺ की यौमे पैदाइस बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा इसलिए हमने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद शायरी पहले ही शेयर किया था आज ईद ए मिलाद उन नबी नात शरीफ हिंदी में शेयर कर रहे है
ईद ए मिलाद उन नबी नात शरीफ
नात शरीफ | ईद ए मिलाद उन नबी |
---|---|
नात ए पाक | ईदे मीलादुन्नबी है दिल बड़ा मसरूर है |
शायर | मुहम्मद इल्यास अत्तारी |
नात खां | ? |
भाषा | Hindi, English |
पीडीएफ | अपडेट किया जा रहा |
MP3 | अपडेट किया जा रहा |
Vidio | अपडेट किया जा रहा |
केटेगरी | नात शरीफ |
ईद मिलाद उन नबी नात शरीफ हिंदी में
- ईदे मीलादुन्नबी है दिल बड़ा मसरूर है
- हर तरफ है शादमानी, रन्जो-ग़म काफूर है
- इस तरफ जो नूर है तो उस तरफ भी नूर है
- ज़र्रा ज़र्रा सब जहां का नूर से मा’मूर है
- हर मलक है शादमां खुश आज हर इक हूर है
- हां ! मगर शैतान मअ रु-फक़ा बड़ा रन्जूर है
- आमदे सरकार से ज़ुल्मत हुई काफूर है
- क्या ज़मीं क्या आसमां हर सम्त छाया नूर है
- जश्ने-मीलादुन्नबी है क्यूं न झूमें आज हम
- मुस्कुराती हैं बहारें सब फ़ज़ा पुरनूर है
- आमिना तुझ को मुबारक शाह की मीलाद हो
- तेरा आँगन नूर, तेरा घर का घर सब नूर है
- ग़मज़दो ! तुम को मुबारक, ग़म ग़लत हो जाएंगे
- आ गया वो जिस के सदक़े हर बला काफूर है
- आज दीवाने मदीने के सभी हैं शादमां
- मीठे आक़ा की विलादत से हर इक मसरूर है
- वो पिला मय अहले-महशर देखते ही बोल उठें
- आ गया अत्तार देखो इश्क़ में मख़्मूर है